
भारत के प्रधानमंत्रियों की सूची
1. जवाहरलाल नेहरू Jawaharlal Nehru
- जन्म स्थान – इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
- शिक्षा – हैरो स्कूल, ट्रीनीटी कॉलेज,
- कैम्ब्रीजकार्यकाल आरंभ – 15 अस्त, 1947
- कार्यकाल समाप्त – 27 मई, 1964
- राजनैतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- चुनाव क्षेत्र – इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
गुलजारीलाल नंदा (कार्यवाहक)
- जन्म स्थान – सियालकोट, पंजाब
- शिक्षा – इलाहाबाद विश्वविद्यालय, इलाहाबाद
- 1 (कार्यकाल आरंभ – 27 मई, 1964
- कार्यकाल समाप्त – 9 जून, 1964)
- 2 (कार्यकाल आरंभ – 11 जनवरी, 1966
- कार्यकाल समाप्त – 24 जनवरी, 1966)
- राजनैतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- चुनाव क्षेत्र – मुंबई, महाराष्ट्र
2 . लालबहादुर शास्त्री Lal-Bahadur-Shastri
- जन्म स्थान – मुगलसराय, उत्तर प्रदेश
- शिक्षा – काशी विद्यापीठ, वाराणसी
- कार्यकाल आरंभ – 9 जून, 1964
- कार्यकाल समाप्त – 11 जनवरी, 1966
- राजनैतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- चुनाव क्षेत्र – इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
3. इन्दिरा गाँधी Indira-Gandhi
- जन्म स्थान – इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
- शिक्षा – शांतिनिकेतन, पश्चिम बंगाल,
- ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
- (1)कार्यकाल आरंभ – 24 जनवरी, 1966 कार्यकाल समाप्त – 24 मार्च, 1977
- (2 ) कार्यकाल आरंभ – 14 जनवरी, 1980 कार्यकाल समाप्त – 31 अक्टूबर, 1984
- राजनैतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- चुनाव क्षेत्र – रायबरेली, उत्तर प्रदेश
4. मोरारजी देसाई Morarji Desai
- जन्म स्थान – भदेली, गुजरात
- कार्यकाल आरंभ – 24 मार्च, 1977
- कार्यकाल समाप्त – 28 जुलाई, 1979
- राजनैतिक दल – जनता पार्टी
- चुनाव क्षेत्र – सूरत, गुजरात
5. चौधरी चरण सिंह Chaudhary-charan-singh
- जन्म स्थान – मेरठ, उत्तर प्रदेश
- शिक्षा – आगरा विश्वविद्यालय
- कार्यकाल आरंभ – 28 जुलाई, 1979
- कार्यकाल समाप्त – 14 जनवरी, 1980
- राजनैतिक दल – जनता पार्टी
- चुनाव क्षेत्र – बागपत, उत्तर प्रदेश
6. राजीव गाँधी rajiv-gandhi-
- जन्म स्थान – मुंबई, महाराष्ट्र
- शिक्षा – इलाहाबाद, कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय, इंग्लैंड
- कार्यकाल आरंभ – 31 अक्टूबर, 1984
- कार्यकाल समाप्त – 2 दिसम्बर, 1989
- राजनैतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- चुनाव क्षेत्र – अमेठी, उत्तर प्रदेश
7. विश्वनाथ प्रताप सिंह V._P._Singh
- जन्म स्थान – इलाहाबाद, उत्तर प्रदेश
- शिक्षा – इलाहाबाद विश्वविद्यालय, पुणे विश्वविद्यालय
- कार्यकाल आरंभ – 2 दिसम्बर, 1989
- कार्यकाल समाप्त – 10 नवंबर, 1990
- राजनैतिक दल – जनता दल
- चुनाव क्षेत्र – फतेहपुर, उत्तर प्रदेश
8. चंद्रशेखर सिंह Chandrashekhar Singh
- जन्म स्थान – इब्राहिमपट्टी, बलिया, उत्तर प्रदेश
- शिक्षा – इलाहाबाद विश्वविद्यालय, पुणे विश्वविद्यालय
- कार्यकाल आरंभ – 10 नवंबर, 1990
- कार्यकाल समाप्त – 21 जून, 1991
- राजनैतिक दल – जनता दल
- चुनाव क्षेत्र – बलिया, उत्तर प्रदेश
9. पी. वी. नरसिंह राव – P.V. Narsigh Rao
- जन्म स्थान – करीमनगर, आंध्र प्रदेश
- शिक्षा – ओसमानिया विश्वविद्यालय, हैदराबाद,
- मुंबई विश्वविद्यालय, नागपुर विश्वविद्यालय
- कार्यकाल आरंभ – 21 जून, 1991
- कार्यकाल समाप्त – 16 मई, 1996
- राजनैतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- चुनाव क्षेत्र – नंडयाल, आंध्र प्रदेश
10. अटल बिहारी वाजपेयी Atal Bihari Vajpei
- जन्म स्थान – ग्वालियर, मध्य प्रदेश
- शिक्षा – लक्ष्मीबाई कॉलेज, ग्वालियर, डीएवी कॉलेज, कानपुर
- (1)कार्यकाल आरंभ – 16 मई, 1996 कार्यकाल समाप्त – 1 जून, 1996
- (2)कार्यकाल आरंभ – 19 मार्च, 1998 कार्यकाल समाप्त – 19 अक्टूबर, 1999
- (3)कार्यकाल आरंभ – 19 अक्टूबर, 1999 कार्यकाल समाप्त – 22 मई, 2004
- राजनैतिक दल – भारतीय जनता पार्टीचुनाव क्षेत्र – लखनऊ, उत्तर प्रदेश
11. एच डी देवगौड़ा – H.D. DevGoda
- जन्म स्थान – हरदानाहल्ली, कर्नाटक
- शिक्षा – हसन, कर्नाटक
- कार्यकाल आरंभ – 1 जून, 1996
- कार्यकाल समाप्त – 21 अप्रेल, 1997
- राजनैतिक दल – जनता पार्टी
- चुनाव क्षेत्र – कनकपुरा, हसन, कर्नाटक
12. इंद्रकुमार गुज़राल – IndarKumar GujrL
- जन्म स्थान – झेलम (अब पाकिस्तान में)
- शिक्षा – डीएवी कॉलेज, हैली कामर्स कॉलेज, लाहौर
- कार्यकाल आरंभ – 21 अप्रेल, 1997
- कार्यकाल समाप्त – 19 मार्च, 1998
- राजनैतिक दल – जनता पार्टी
- चुनाव क्षेत्र – जलंधर, पंजाब
13. मनमोहन सिंह – Manmohan Singh
- जन्म स्थान – पंजाब प्रान्त के एक गाँव (अब पाकिस्तान में)
- शिक्षा – पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ, कैम्ब्रिज
- विश्वविद्यालय, ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय
- (1)कार्यकाल आरंभ – 22 मई, 2004 कार्यकाल समाप्त – 22 मई, 2009
- (2) कार्यकाल आरंभ – 22 मई, 2009 कार्यकाल समाप्त – 17 मई 2014
- राजनैतिक दल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
- चुनाव क्षेत्र – असम राज्यसभा से
14. नरेन्द्र मोदी- Narendar Modi
- जन्म स्थान – वड़नगर, गुजरात, भारत
- शिक्षा – गुजरात विश्वविद्यालय,गुजरात
- कार्यकाल आरंभ – 26 मई, 2014
- कार्यकाल समाप्त – पदस्थ
- राजनैतिक दल – भारतीय जनता पार्टी
- चुनाव क्षेत्र – वाराणसी, उत्तर प्रदेश
प्रधानमंत्री
- प्रधानमंत्री का पद भारतीय संघ के शासन प्रमुख का पद है। भारतीय संविधान अनुच्छेद 74 के अनुसार, प्रधानमन्त्री केंद्र सरकार के मंत्रिपरिषद् का प्रमुख और राष्ट्रपति का मुख्य सलाहकार होता है। वह भारत सरकार के कार्यपालिका का प्रमुख होता है और सरकार के कार्यों को लेकर संसद के प्रति जवाबदेह होता है।
- भारत में राष्ट्रपति राष्ट्र का प्रमुख होता है जबकि प्रधानमंत्री सरकार का प्रमुख होता है. अर्थात भारत के संविधान में प्रधानमंत्री के पद को वास्तविक शक्ति प्राप्त होती है जबकि राष्ट्रपति केवल नाममात्र का शासक होता है. प्रधानमन्त्री को पद ग्रहण करने से पूर्व भारत के राष्ट्रपति द्वारा उसे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाती है.
आइये अब प्रधानमंत्री के कार्यों को विस्तृत रूप में जानते हैं.प्रधानमंत्री का पद इंग्लैंड से लिया गया है |
प्रधानमन्त्री के निर्वाचन और नियुक्ति Election and appointment of Prime Minister
- भारत के संविधान में प्रधानमन्त्री के निर्वाचन और नियुक्ति के लिए कोई विशेष प्रक्रिया नहीं दी गयी है.
- अनुच्छेद 75 केवल यह कहता है कि प्रधानमन्त्री की नियुक्ति भारत के राष्ट्रपति द्वारा की जाएगी.
- प्रधानमन्त्री देश में लोकतांत्रिक रूप से चुनी गयी सरकार का नेता होता है.
प्रधानमंत्री पद के लिए योग्यता Qualification for the post of Prime Minister
- संविधान के अनुसार, Prime Minister को संसद का अनिवार्यतः सदस्य होना चाहिए
- आयु कम से कम 25 वर्ष होनी चाहिए
- प्रधानमंत्री लोक सभा या राज्य सभा दोनों में किसी एक का सदस्य हो सकता है.
- यद्यपि प्रजातंत्रात्मक पद्धति के अनुसार PM को लोक सभा का ही सदस्य होना चाहिए, तथापि कुछ परिस्थितियों के कारण यदि राज्य सभा का भी सदस्य प्रधानमंत्री हो जाता है तो यह संविधान के विरुद्ध नहीं माना जा सकता.
प्रधानमंत्री के वेतन एवं भत्ते Prime Minister’s salary and allowances
- प्रधानमंत्री को प्रतिमाह 1 लाख 25 हज़ार रुपये वेतन के रूप में मिलते हैं। साथ ही उन्हें मुफ़्त आवास, यात्रा, चिकित्सा, टेलीफ़ोन आदि की सुविधाएँ करायी जाती हैं।
- भत्ते के रूप में प्रधानमंत्री को निर्वाचन क्षेत्र, आकस्मिक ख़र्च, अन्य ख़र्चे एवं डी.ए. आदि दिया जाता है।
प्रधानमंत्री के कार्य एवं शक्तियां Functions and powers of Prime Minister
मंत्रिपरिषद के सम्बन्ध में प्रमुख कार्य इस प्रकार हैं:
- मंत्री नियुक्त करने हेतु अपने दल के सदस्यों के नाम राष्ट्रपति को सुझाता हैl राष्ट्रपति केवल उन्ही लोगों को मंत्री बना सकता है जिनके नामों की सिफारिस प्रधानमंत्री करता है
- यह निश्चित करता है कि किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जायेगा और वह उनको आवंटित विभाग में फेरबदल भी कर सकता है
- वह मंत्री परिषद् की बैठक की अध्यक्षता भी करता है और अपनी मर्जी के हिसाब से निर्णय बदल भी सकता है
- किसी मंत्री को त्यागपत्र देने या उसे बर्खास्त करने की सलाह राष्ट्रपति को दे सकता है
- वह सभी मंत्रियों की गतिविधियों को नियंत्रित और निर्देशित भी करता है
- वह अपने पद से त्यागपत्र देकर पूरे मंत्रिमंडल को बर्खास्त करने की सलाह भी राष्ट्रपति को दे सकता हैl अर्थात वह राष्ट्रपति को लोकसभा भंग कर नये सिरे से चुनाव करवाने की सलाह भी दे सकता
नोट:
यदि प्रधानमंत्री अपने पद से त्यागपत्र दे देता है या उसकी मृत्यु हो जाती है तो अन्य मंत्री कोई कार्य नही कर सकते हैं अर्थात प्रधानमंत्री की मृत्यु के साथ ही मंत्रिपरिषद स्वयं विघटित हो जाती है
प्रधानमंत्री का नियुक्तियों के सम्बन्ध में अधिकार Rights of Prime Minister in relation to appointments
प्रधानमंत्री द्वारा राष्ट्रपति को निम्न अधिकारियों की नियुक्ति के सम्बन्ध में राय देने अधिकार है :
- भारत का नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक
- भारत का महान्यायवादी
- भारत का महाधिवक्ता
- संघ लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष एवं उसके सदस्यों का चुनाव
- चुनाव आयुक्तों का चुनाव
- वित्त आयोग का अध्यक्ष एवं सदस्यों का चुनाव
संसद के सन्दर्भ में अधिकार: प्रधानमंत्री निचले सदन का नेता होता है और वह निम्न शक्तियों का प्रयोग करता है
- वह राष्ट्रपति को संसद का सत्र आहूत करने और उसका सत्रवसान करने का परामर्श देता है
- वह लोक सभा को किसी भी समय विघटित करने की सलाह राष्ट्रपति को दे सकता है
- वह सभा पटल पर सरकार की नीतियों की घोषणा करता है
प्रधानमंत्री की अन्य शक्तियां Other powers of Prime Minister
- वह राष्ट्र की विदेश नीति को मूर्त रूप दने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है
- वह केंद्र सरकार का मुख्य प्रवक्ता होता है
- वह सत्ताधारी दल का नेता होता है
- योजना आयोग, राष्ट्रीय विकास परिषद्, राष्ट्रीय एकता परिषद्, अंतर्राज्यी य परिषद् और राष्ट्रीय जल संसाधन परिषद् का अध्यक्ष होता है
- आपातकाल के दौरान राजनीतिक स्तर पर आपदा प्रबंधन का प्रमुख होता है
- वह सेनाओं का राजनीतिक प्रमुख होता है
राष्ट्रपति के साथ संबंध
राष्ट्रपति और प्रधानमन्त्री में बीच सम्बन्ध निम्न दो अनुच्छेदों में दिया गए हैं
अनुच्छेद 74:
राष्ट्रपति को सहायता एवं सलाह देने के लिए एक मंत्रिपरिषद होगी जिसका प्रमुख प्रधानमंत्री होगाl राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री की सलाह के अनुसार कार्य करेगा हालांकि राष्ट्रपति मंत्रिपरिषद से उसकी सलाह पर पुनर्विचार करने के लिए कह सकता है और राष्ट्रपति इस पुनर्विचार के बाद दी गयी सलाह पर कार्य करने के लिए बाध्य होगा
अनुच्छेद 75:
- प्रधानमंत्री की नियुक्ति राष्ट्रपति करेगा. प्रधानमंत्री की ही सलाह पर वह अन्य मंत्रियों की भी नियुक्ति करेगा
- मंत्री, राष्ट्रपति के प्रसाद पर्यन्त अपने पद पर बने रह सकते हैं
- मंत्रिपरिषद, लोक सभा के प्रति सामूहिक रूप से उत्तरदायी होगी
प्रधानमंत्री के कर्तव्य Duties of Prime Minister:
- मंत्रीपरिषद् के सभी कार्यों की रिपोर्ट राष्ट्रपति को सौंपना
- देश में आपातकाल या कोई अन्य मामला जैसे ‘विदेश नीति’ के सम्बन्ध में राष्ट्रपति को पूरी जानकारी देना
- संघ के कार्यकलाप एवं प्रशासन सम्बन्धी मंत्रिपरिषद के सभी विनिश्चय पर राष्ट्रपति को सूचित करे
प्रधानमंत्री के कार्यों पर टिप्पणी करते हुए डॉक्टर अम्बेडकर ने कहा कि यदि हमारे संविधान के अंतर्गत किसी “कार्यकारी” की यदि अमेरिका के राष्ट्रपति से तुलना की जाये तो वह “भारत का प्रधानमंत्री” होगा न कि ‘राष्ट्रपति’