
भारत की भौगोलिक स्थिति Geographical location of India
भौगोलिक दृष्टि से भारत का मुख्य भूभाग 8°4′ से लेकर 37°6′ उत्तर अक्षांश के बीच है और 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य फैला है. भारत का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग किमी. है. कर्क रेखा इस देश को दो सामान भागों में बाँट देती है. 2004 के पूर्व इसका सबसे दक्षिणी छोर इंदिरा पॉइंट के नाम से जाना जाता था. यह 2004 की सुनामी लहरों में जलमग्न हो गया. देश का अक्षांशीय और देशान्तारीय विस्तार लगभग 30° है।
दुनिया के नक्शा में भारत का स्थिति एवं विस्तार
- 0° देशांतर से 180° पूर्वी देशांतर को पूर्वी गोलार्ध माना जाता है एवं भारत उत्तर पूर्वी गोलार्ध में स्थित है।
- दक्षिण एशिया के तीन प्रायद्वीपों में से मध्यवर्ती प्रायद्वीप पर स्थित यह देश अपने 32,87,263 वर्ग किमी क्षेत्रफल के साथ विश्व का सातवाँ सबसे बड़ा देश है।
- लन्दन के ग्रीनविच से जो देशांतर रेखा गुजरती है उसे 0° देशांतर माना जाता है।
- पृथ्वी के मध्य से गुजरती हुई अक्षांश रेखा को विषुवत रेखा कहते हैं।
- भारत का अक्षांशीय विस्तार 8.4° उत्तरी से 37.6° उत्तरी है जबकि देशांतरीय विस्तार 68.7° पूर्वी से 97.25° पूर्वी है।
- पृथ्वी को 1 डिग्री घूमने में 4 मिनट लगते हैं।
- पृथ्वी को भारत के पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर तक घूमने में 2 घंटे का समय लगता है। क्यूंकि पश्चिमी छोर से पूर्वी छोर के बीच 30 डिग्री का अंतर है अतः 30 डिग्री घूमने में 120 मिनट अर्थात 2 घंटे का समय लगता है।
- भारत का मानक समय 82.5 डिग्री देशांतर को लिया गया है यह देशांतर रेखा उत्तरप्रदेश इलाहाबाद के नैनी से होकर गुजरती है जो की भारत के पांच राज्यों से होकर गुजरती है।
- कर्क रेखा वह अक्षांश रेखा है जो भारत के मध्य से होकर गुजरती है यह आठ राज्यों से होकर गुजरती है।
- कर्क रेखा मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा लम्बाई कवर करती है।
- झारखण्ड की राजधानी रांची ही देश की एकमात्र राजधानी है जो की कर्क रेखा पर स्थित है।
- भारत का कुल क्षेत्रफल लगभग 32,87,000 वर्ग किलोमीटर है
- भारत की उत्तर से दक्षिण की लम्बाई 3214 किमी और पूर्व से पश्चिम की चौड़ाई 2933 किमी है।
- भारत की स्थलीय सीमा की लम्बाई 15200 किमी तथा समुद्र तट की लम्बाई 7517 किमी है।
भारत का तट रेखा
- भारत के कुल 9 राज्यों के पास तट रेखा है जिनके नाम हैं गुजरात, महाराष्ट्र, गोवा, कर्णाटक, केरल, तमिलनाडु, आँध्रप्रदेश, ओडिशा एवं पश्चिम बंगाल हैं।
- सबसे लम्बी तट रेखा गुजरात के पास है जबकि दूसरी सबसे लम्बी तट रेखा आंध्रप्रदेश के पास है एवं तीसरे नंबर पे तमिलनाडु है।
- सबसे कम तटरेखा वाला राज्य गोवा है
भारत के साथ अन्य देशो का सीमा
- भारत 7 देश के साथ स्थल सीमा बनाते हैं जिनके नाम हैं पाकिस्तान, अफगानिस्तान, चीन, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश एवं म्यांमार।
- पाकिस्तान के साथ सीमा बनाने वाले राज्य हैं – गुजरात, राजस्थान, पंजाब एवं जम्मू-कश्मीर।
- बांग्लादेश के साथ सीमा बनाने वाले राज्य हैं – पश्चिम बंगाल, मेघालय,असम, त्रिपुरा एवं मिजोरम।
- सिर्फ त्रिपुरा ही एक ऐसा राज्य है जो की बांग्लादेश से तीन तरफ से घिरा हुआ है।
- भारत के तीन राज्य तीन तीन देशों के साथ सीमा बनाते हैं
- जम्मू कश्मीर = पाकिस्तान, अफगनिस्तान, चीन
- सिक्किम = नेपाल, भूटान, चीन
- पश्चिम बंगाल = नेपाल, भूटान, बांग्लादेश
- भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु कन्याकुमारी है लेकिन अगर हम द्वीपसमूहों को भी ध्यान में रखें तो अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में ग्रेट निकोबार में इंदिरा पॉइंट है जो की भारत का सबसे दक्षिणी बिंदु माना जाता है।
- अफगानिस्तान एवं पाकिस्तान मिलकर जो सीमा रेखा बनाते हैं उसे डूरंड रेखा कहते हैं।
- भारत एवं पाकिस्तान के बीच जो सीमा रेखा है उसे रेडक्लिफ़ रेखा कहते हैं।
- चीन एवं अरुणाचल प्रदेश की सीमा रेखा को मैकमोहन रेखा कहते हैं।
भारत की स्थलीय सीमा
- भारत की स्थलीय सीमा उत्तर-पश्चिमी में पाकिस्तान और अफगानिस्तान से लगती है, उत्तर में तिब्बत (अब चीन का हिस्सा) और चीन तथा नेपाल और भूटान से लगी हुई है और पूर्व मे बांग्लादेश तथा म्यांमार से। बंगाल की खाड़ी में स्थित अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह और अरब सागर में स्थित लक्षद्वीप, भारत के द्वीपीय हिस्से हैं। इस प्रकार भारत की समुद्री सीमा दक्षिण-पश्चिम में मालदीव दक्षिण में श्री लंका और सुदूर दक्षिण-पूर्व में थाइलैंड और इंडोनेशिया से लगती है। पाकिस्तान, बांग्लादेश और म्यांमार के साथ भारत की स्थलीय सीमा और समुद्री सीमा दोनों जुड़ी हैं।
- भारत का सबसे उत्तरी बिंदु इंदिरा कॉल और सबसे दक्षिणी बिंदु इंदिरा प्वाइंट तथा सबसे पूर्वी बिंदु किबिथू और सबसे पश्चिमी बिंदु सिर्क्रिक(गुजरात) है। मुख्य भूमि का सबसे दक्षिणी बिंदु कन्याकुमारी है। उत्तरतम बिंदु इंदिरा कॉल का नामकरण इसके खोजी बुलक वर्कमैन ने 1912 में भारतीय देवी लक्ष्मी के एक नाम इंदिरा के आधार किया और इसका इंदिरा गाँधी से कोई संबंध नहीं है।
- 2 जून 2014 को तेलंगाना, आँध्रप्रदेश से अलग होकर भारत का 29वां राज्य बना।
- राजस्थान क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य है
- राजस्थान > मध्यप्रदेश > महाराष्ट्र > उत्तरप्रदेश ( क्षेत्रफल की दृष्टि से )
- क्षेत्रफल की दृष्टि से सबसे छोटा राज्य गोवा है।
- सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश लक्ष्यद्वीप है।
- सबसे ज्यादा राज्यों के साथ सीमा बनाने वाला राज्य उत्तर प्रदेश है जो की 8 राज्यों के साथ सीमा बनाता है।
- भारत का सबसे बड़ा जिला गुजरात का कक्ष है एवं सबसे छोटा जिला पुडुचेरी का माहे जिला है
भारत में देशंतरीय विस्तार का प्रभाव
- देशंतरीय विस्तार का प्रभाव भी भारत के समय पर पड़ता है। समय की दृष्टि से 1° की दूरी पर 4 मिनट का अंतर आता है और 15° की दूरी पर 60 मिनट यानी एक घंटे का अंतर आता है।
भारत का भौगोलिक स्थिति एवं विस्तार
- भारत की उत्तर अक्षांश मुख्य भूभाग 8°4′ से लेकर 37°6′ के मध्य स्थित है।
- भारत का देशांतरीय विस्तार 68°7′ पूर्व देशांतर से 97°25′ पूर्व देशांतर के मध्य स्थित है।
- कर्क रेखा (23°30′ उत्तरी अक्षांश) भारत को उत्तर एवं दक्षिण दो भागों में विभाजित करती है।
- भारत के अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार का अंतर लगभग 30° है।
- भारत का पूर्व से पश्चिमी विस्तार 2,933 किलोमीटर है।
- भारत का उत्तर से दक्षिण तक का विस्तार 3,214 किलोमीटर है।
- 22° उत्तर अक्षांश के दक्षिण भारत का पूर्व-पश्चिम विस्तार घटता गया है।
- भारत के दक्षिणतम बिंदु कन्याकुमारी के निकट बंगाल की खाड़ी, अरब सागर और हिन्द महासागर का संगम है.
- मुख्य भूमि की तटीय लम्बाई 6,100 किलोमीटर तथा द्वीपों को मिलाकर तट की कुल लम्बाई 7,516.6 किलोमीटर है.
- भारत की स्थल सीमा की कुल लम्बाई 15,200 किलोमीटर है.
- भारत का कुल क्षेत्रफल 32.8 लाख वर्ग किलोमीटर है.
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का विश्व में साँतवा स्थान है.
- भारत के पास विश्व के कुल क्षेत्रफल का 2.4% भू भाग है.
- अरुणाचल प्रदेश तथा गुजरात के बीच सूर्योदय में 2 घंटे का अंतर होता है.
- स्वेज नहर के बनने के बाद भारत और यूरोप के बीच लगभग 7,000 किमी. दूरी कम हो गई.
- भारत की सीमा 7 पड़ोसी देशों पकिस्तान, अफगानिस्तान, नेपाल, चीन, भूटान, मयन्मार और बांग्लादेश को छूती है.
- लक्षद्वीप अरब सागर में तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह बंगाल की खाड़ी में स्थित है.
- श्रीलंका मन्नार की खाड़ी और पाक जलसन्धि से भारत से अलग होता है.
- भारत और पाकिस्तान के बीच रेडक्लिफ और भारत और चीन के बीच मैकमोहन रेखा स्थित हैं.
- भारत का पूर्व-पश्चिम सर्वाधिक विस्तार 22° उत्तरी अक्षांश पर मिलता है.
- देश के दक्षिणी भाग की आकृति लगभग त्रिभुजाकार है.
- भारत के अक्षांशीय और देशान्तरीय विस्तार का प्रभाव समय, तापमान, मौसम आदि पर पड़ता है.
- केरल और तमिलनाडु जैसे राज्यों में विषुवतरेखा के निकट होने के चलते हमेशा तापमान अधिक रहता है.
- विषुवतीय रेखा से दूर और अधिक ऊँचाई पर स्थिति होने के कारण जम्मू-कश्मीर का तामपाम बहुत कम होता है.
- देश का उत्तरी भाग शीतोष्ण क्षेत्र में पड़ता है.
- अक्षांशीय दूरी बढ़ने से दिन-रात की अवधि में अंतर आता है.
- केरल और तमिलनाडु में सबसे छोटे और सबसे बड़े दिन में 45 मिनिट का अंतर होता है जबकि लेह में यह 5 घंटे का होता है.
- 82°.30′ पूर्व देशांतर रेखा को भारत की मानक यमोत्तर माना जाता है.
- भारत तथा अन्य पड़ोसी देशों ने मिलकर 8 दिसम्बर 1985 को दक्षिण एशिया क्षेत्रीय सहयोग संगठन (SAARC) का निर्माण किया है.
- भारत पूर्ण रूप से विषुवत रेखा से उत्तर में स्थित है.
- भारत और श्रीलंका के बीच स्थित द्वीपीय श्रृंखला को एडम ब्रिज कहा जाता है.