• Skip to main content

All General Knowledge

सामान्य ज्ञान

बिलासपुर जिला छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

by staff

बिलासपुर जिला छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान

बिलासपुर जिला, छत्तीसगढ़

बिलासपुर भारत के छत्तीसगढ़ राज्य का एक जिला है। इसका मुख्यालय बिलासपुर है जो राज्य की राजधानी नया रायपुर से 110 किलोमीटर उत्तर में स्थित है तथा प्रशासनिक एवं शहरी दोनों क्षेत्रों में राज्य का दूसरा सबसे प्रमुख एवं बड़ा शहर है। छत्तीसगढ़ राज्य का उच्च न्यायालय भी इसी शहर में स्थित है अतः इसे ‘न्यायधानी’ होने का भी गौरव प्राप्त है।

बिलासपुर सुगंधित दूबराज चावल की किस्म के लिए भी प्रसिद्ध है। इसके अलावा यहाँ हथकरघा उद्योग से निर्मित कोसे की साड़ियाँ भी देशभर में विख्यात है। बिलासपुर सांस्कृतिक रूप से भी समृद्ध है और यहाँ की संस्कृति अनेक विविधताओं एवं रंगों को समाहित किये हुए है।

बिलासपुर का इतिहास

  • इम्पीरियल गज़ेटियर ऑफ़ इंडिया के अनुसार बिलासपुर शहर लगभग सत्रहवीं शताब्दी 400 वर्ष पुराना है और “बिलासपुर” का नाम “बिलासा” नामक केवटिन महिला के नाम पर पड़ा है।
  • बिलासपुर के बारे में माना जाता है की यह लम्बे समय तक मछुवारों की बस्ती रहा है। 
  • ऐतिहासिक रूप से बिलासपुर, रतनपुर के कलचुरी राजवंश का भाग था। शहर का मूल रूप यद्यपि, 1774 के आस-पास मराठा राजवंश के समय आया था। 
  • मराठा राजवंश ने यहाँ किलों का भी निर्माण प्रारम्भ कराया था, हालांकि वो कभी पूरा नहीं हो सका। 
  • सन 1854 में ब्रिटिश सरकार की ईस्ट इंडिया कंपनी ने बिलासपुर का अधिग्रहण कर लिया इसके पूर्व यह मराठा आधिपत्य में था। 
  • बिलासपुर का अधिग्रहण तब अस्तित्व में आया जब इस क्षेत्र के भोंसले राजा (नागपुर राजवंश) निःसंतान मृत्यु को प्राप्त हो गए थे। 
  • बिलासपुर जिले का गठन 1861 में हुआ तथा बिलासपुर नगर निगम 1867 में अस्तित्व मैं आया। 
  • 1901 में बिलासपुर की जनसंख्या 18,937 थी जो कि ब्रिटिश राज के केंद्रीय सूबे में आठवीं सबसे बड़ी थी।

भौगोलिक स्थिति

  • बिलासपुर 22.23 अंश उत्तर तथा 82.07 अंश में स्थित है। समुद्री तल से इसकी औसत ऊंचाई 264 मीटर (866 फीट) है। 
  • वर्षाधारित अरपा नदी इस जिले की जीवनरेखा मानी जाती है, जिसका उद्गम मध्य भारत के मैकल पर्वत श्रेणियों से होता है। 
  • बिलासपुर के उत्तर में गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला, पश्चिम में मुंगेली, दक्षिण में बलौदाबाजार भाटापारा तथा पूर्व में कोरबा एवं जांजगीर-चाम्पा जिले स्थित हैं।

जनसांख्यिकी

  • 2011 की जनसंख्या के अनुसार बिलासपुर की जनसंख्या 2,663,629 है जिसमे पुरुष 1,351,574 तथा महिलाएं 1,312,055 हैं। 
  • औसत साक्षरता 70.78% है। पुरुषो में 81.54% तथा महिलाओं में 59.71% साक्षर हैं। 15.31% जनसंख्या 6 वर्ष से नीचे की आयु की है. 
  • बिलासपुर शहर का संचालन बिलासपुर नगर पालिका निगम के अंतर्गत होता है।

बिलासपुर जिला की पर्यटक स्थल

  • रतनपुर
  • कानन पेंडारी
  • मल्हार
  • लुतरा शरीफ
  • ताला
  • बिलासा ताल
  • उर्जा पार्क

Related posts:

  1. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 5) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  2. छत्तीसगढ की विशेष पिछड़ी जनजातियाँ – Special Most Backward Tribes of Chhattisgarh
  3. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 11) | भारतीय संविधान के तहत भाग 12 | Indian Constitution Part and Article
  4. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 4) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  5. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 1) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  6. मानव रक्त समूह की संरचना, प्रकार एवं कार्य – Human Blood Groups & Functions In Hindi
  7. संयुक्त राष्ट्र संघ सामान्य ज्ञान PDF के साथ
  8. राजस्थान की नदियां With PDF File

Filed Under: General

Copyright © 2023