
छत्तीसगढ़ राज्य के सभी अलग अलग क्षेत्रों के लिए विश्वविद्यालयों की स्थापना की गई है, जिसमे से केंद्रीय विश्विद्यालय से लेकर निजी विश्वविद्यालय भी खोले गए है। जो की विभिन्न क्षेत्रों में संचालित है। छत्तीसगढ़ में मात्र एक केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) है जो की “गुरुघासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय” के नाम से जाना जाता है तथा यह विश्वविद्यालय बिलासपुर जिले में स्थित है।
छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे पहला यूनिवर्सिटी “इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़” राजनांदगॉव जिले में संचालित है ये एशिया का एक मात्र संगीत विश्वविद्यालय है। इसके साथ ही राज्य में निजी विश्विद्यालय है। छत्तीसगढ़ का प्रथम निजी विश्वविद्यालय महर्षि विश्वविद्यालय है जिसकी स्थापना वर्ष 2002 में हुई थी।
छत्तीसगढ़ के विश्वविद्यालय
इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का स्थापना 14 अक्टूबर 1956 खैरागढ़ (राजनांदगांव ) में किया गया था।
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का प्रथम कुलपति कृष्णनारायन रातजनकर।
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ का प्रथम विश्वविद्यालय है एवं एशिया का प्रथम संगीत विश्वविद्यालय।
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय निर्माण खैरागढ़ रियासत के राजा वीरेब्द्र बहादुर सिंह ने अपनी पुत्री इंदिरा के स्मृति में करवाया था।
- इंदिरा रानी पद्मावती और वीरेन्द्र बहादुर सिंह की पुत्री थी ।
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ (राजनांदगांव ) में छ: संकाय संचालित है – 1.कला संकाय 2.चित्रकला संकाय 3.दृश्यकला संकाय 4.संगीत संकाय 5.लोकसंगीत 6.नृत्य।
- यहाँ सामान्य शिक्षण संकाय संचालित नही है।
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय स्थापना के समय मध्यप्रदेश के मुख्य मंत्री पं. रविशंकर शुक्ल थे इस विश्वविद्यालय हेतु राजा ने अपना राजमहल “कमल विलाश पैलेश” दान में दे दिया।
- इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय उट्घाटन इंदिरा गांधी द्वारा किया गया यहाँ देश-विदेश के छात्र छात्राये संगीत शिक्षा के लिए प्रति वर्ष आते है।
प. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय रायपुर
- प. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय की स्थापना वर्ष 1964 में किया गया था।
- प. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय रायपुर सामान्य शिक्षण का प्रथम विश्वविद्यालय है।
- प. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय छत्तीसगढ़ का सबसे बड़ा विश्विद्यालय है।
- प. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय का आदर्श वाक्य – अग्ने नय सुपथा राये (संस्कृत )।
- प. रविशंकर शुक्ल विश्विद्यालय छत्तीसगढ़ की सबसे ज्यादा 124 महाविद्यालय संबंध है।
- ये एक मत्र ऐसा विश्वविद्यालय है जो कि छत्तीसगढ़ी में स्नातकोत्तर की डिग्री प्रदान करती है।
- यह ऊर्जा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण केंद्र है जिसके पुरे परिषर में बायोमास सेंटर स्थापित किया गया है।
- पं. सुन्दर लाल शर्मा ग्रंथालय यही से संचालित होती है।
गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर
- गुरु घसीदास विश्वविद्यालय की स्थापना 16 जून 1983 में किया गया था।
- गुरु घासीदास विश्वविद्यालय बिलासपुर को 15 जनवरी 2009 को केन्द्रीय विश्विद्यालय का दर्जा प्राप्त हुआ।
- यह प्रदेश का एकमात्र केन्द्रीय विश्वविद्यालय है।
- गुरु घसीदास विश्वविद्यालय का आदर्श वाक्य – ज्ञान पंथ कृपान के धारा।
- गुरु घसीदास विश्वविद्यालय राज्य का एक मात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय है जो कि 2009 से केंद्रीय विश्वविद्यालय है।
इंदिरा गांधी कृषि विश्विद्यालय रायपुर
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 1987 में किया गया था।
- इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय छग का प्रथम कृषि विश्वविद्यालय है।
- इससे वर्तमान में 31 कृषि महाविद्यालय संबंध है।
हिदायतुल्ला राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय रायपुर
- मो. हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2003 में किया गया था।
- मो. हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय आदर्श वाक्य – धर्म संस्थापनार्थम
- मो. हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय प्रदेश का एक मात्र विधि विश्वविद्यालय है।
- मो. हिदायतुल्ला विधि विश्वविद्यालय भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रथम मुस्लिम जज के नाम पर रखा गया है।
पं. सुन्दरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय बिलासपुर
- पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2005 में किया गया था।
- पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय छग का प्रथम एवं एकमात्र मुक्त विश्वविद्यालय है।
- पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय आदर्श वाक्य – स्वाध्याय: परम तप:
- पं. सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय देश का 11वां मुक्त विश्वविद्यालय है।
छत्तीसगढ स्वामी विवेकानंद तकनिकी विश्वविद्यालय भिलाई दुर्ग – CSVTU
- छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2005 में किया गया था।
- छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय छग का प्रथम एवं एक मात्र तकनिकी विश्वविद्यालय है।
- छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय की स्थापना भिलाई स्पात सयंत्र के सहयोग से किया गया है।
कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय
चंदुलाल चंद्राकर पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर
- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2005 में किया गया था।
- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय छग का एकमात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय है।
- मार्च 2020 में नाम परिवर्तित कर इस विश्वविद्यालय का नाम चंदुलाल चंद्राकर पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय रायपुर रखा गया।
- कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय प्रदेश का एक मात्र पत्रकारिता विश्वविद्यालय है।
बस्तर विश्वविद्यालय / महेंद्रकर्मा विश्वविद्यालय जगदलपुर
- महेंद्रकर्मा विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में किया गया था।
- मार्च 2020 में बस्तर विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित कर महेंद्रकर्मा विश्वविद्यालय रखा गया है।
- महेंद्रकर्मा विश्वविद्यालय बस्तर संभाग के एक मात्र विश्वविद्यालय है।
सरगुजा विश्वविद्यालय /गहिरागुरु विश्वविद्यालय अंबिकापुर
- गहिरागुरू विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में किया गया था।
- गहिरागुरू विश्वविद्यालय वर्तमान का नाम परिवर्तित कर स्व. गहिरागुरू विश्वविद्यालय रखा गया है।
दीनदयाल उपाध्याय स्वास्थ्य विज्ञान एवं आयुष तकनिकी विश्वविद्यालय रायपुर
- पं. दीनदयाल उपाध्याय आयुष एवं स्वास्थ्य विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2008 में किया गया था।
बिलासपुर विश्वविद्यालय /अटल बिहारी बाजपयी विश्वविद्यालय बिलासपुर
- अटलबिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2012 में किया गया था।
- अटल बिहारी के निधन के पश्चात उनकी स्मृति में 2018 में बिलासपुर विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित करके अटल बिहारी बाजपयी विश्वविद्यालय रखा गया।
कामधेनु विश्वविद्यालय /वासुदेव चंद्राकर विश्विद्यालय अंजोरा,दुर्ग
- कामधेनु विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2012 में किया गया था।
- मार्च 2020 में कामधेनु विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित करके वासुदेव चंद्राकर विश्विद्यालय रखा गया।
- कामधेनु विश्वविद्यालय पशु चिकित्सा ,मत्स्य पालन,दुग्ध उत्पादन का शिक्षा दिया जाता है।
- कामधेनु विश्वविद्यालय प्रदेश का एकमात्र पशु विश्वविद्यालय है।
दुर्ग विश्वविद्यालय /हेमचंद विश्वविद्यालय दुर्ग
- हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की स्थापना वर्ष 2015 में किया गया था।
- दुर्ग विश्वविद्यालय का नाम परिवर्तित करके हेमचंद यादव विश्वविद्यालय रखा गया।
छत्तीसगढ़ राज्य में निजी विश्वविद्यालय
महर्षि विश्वविद्यालय, बिलासपुर
- स्थापना 2002
- विशेष छत्तीसगढ़ का प्रथम निजी विश्वविद्यालय
सी. वी. रमन विश्वविद्यालय कोटा, बिलासपुर
- स्थापना 2006
मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर
- स्थापना 2006
कलिंगा विश्वविद्यालय नया रायपुर
- स्थापना 2011
आई. सी. एफ. ए. आई. विश्वविद्यालय चरौदा (दुर्ग)
- स्थापना 2011
आई. टी. एम. विश्वविद्यालय रायपुर
- स्थापना 2012
एमिटी विश्वविद्यालय रायपुर
- स्थापना 2014
ओ. पी. जिंदल विश्वविद्यालय रायगढ़
- स्थापना 2014
आई. एस. बी. एम. विश्वविद्यालय गरियाबंद
- स्थापना 2016
ए. ए. एफ. टी. विश्वविद्यालय तिल्दा
- स्थापना 2018
श्री रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर
- स्थापना 2018