• Skip to main content

All General Knowledge

सामान्य ज्ञान

मापने की इकाइयां – Measuring Units GK in Hindi

by staff

मापने की इकाइयां - Measuring Units GK in Hindi

मापन Units Mapn

किसी भौतिक राशि का परिमाण संख्याओं में व्यक्त करने को मापन कहा जाता है। मापन मूलतः तुलना करने की एक प्रक्रिया है। इसमें किसी भौतिक राशि की मात्रा की तुलना एक पूर्वनिर्धारित मात्रा से की जाती है। इस पूर्वनिर्धारित मात्रा को उस राशि-विशेष के लिये मात्रक कहा जाता है। उदाहरण के लिये जब हम कहते हैं कि किसी पेड़ की उँचाई 10 मीटर है तो हम उस पेड़ की उचाई की तुलना एक मीटर से कर रहे होते हैं। यहाँ मीटर एक मानक मात्रक है जो भौतिक राशि लम्बाई या दूरी के लिये प्रयुक्त होता है। इसी प्रकार समय का मात्रक सेकण्ड, द्रव्यमान का मात्रक किलोग्राम आदि हैं।

मापन का महत्त्व Importance of Measurement

लॉर्ड केल्विन का निम्नलिखित कथन मापन के महत्त्व को प्रतिपादित करता है :-जिस चीज के बारे में आप बात कर रहे हैं, यदि आप उसे माप सकते हैं और उसे संख्याओं में व्यक्त कर सकते हैं, तो आप उसके बारे में कुछ जानते हैं ; लेकिन यदि आप उसे संख्याओं में अभिव्यक्त नहीं कर सकते तो आपका ज्ञान तुच्छ और असंतोषजनक है। – (लॉर्ड केल्विन, 1883)

  • जिसे मापा नहीं जा सकता उसे संख्याओं में व्यक्त नहीं किया जा सकता। बिना संख्यात्मक मान के विज्ञान या प्रौद्योगिकी नहीं हो सकती।
  • यदि किसी भौतिक राशि का नियन्त्रण करना है तो उसे मापे बिना सम्भव नहीं है। बिना शुद्धतापूर्वक मापे, किसी राशि का शुद्धतापूर्वक नियन्त्रण भी नहीं हो सकता।
  • विभिन्न प्रक्रमों का उपयोग करके चीजों का उत्पादन किया जाता है। इन प्रक्रियाओं से प्राप्त उत्पादों की गुणवत्ता इस बात पर निर्भर करती है कि उस प्रक्रिया में निहित भौतिक राशियों को कितनी शुद्धता से नियंत्रित किया गया था।
  • प्रकृति के रहस्यों को जानने के लिये भी मापन जरूरी है। मापन करने से ही पता चलता है कि विभिन्न राशियों में क्या सम्बन्ध है। इसी से नये नियम और सिद्धान्त दिये जाते हैं।
  • पदार्थों की उपयोगिता उनके गुणधर्मों पर आधारित है। इसके लिये विभिन्न पदार्थों के गुणधर्म का विस्तार से ज्ञान होना जरूरी है। इसके लिये मापन जरूरी है।
  • मापन का उपयोग इंजीनियरी, भौतिकी एवं अन्य विज्ञानों के अलावा मनोविज्ञान, स्वास्थ्य आदि में भी होने लगा है।

मापने की इकाइयां निम्न लिखित है

लंबाई मापने की इकाइयां Length measuring units

लंबाई की मीटरी मापें

  • 1 माइक्रोमीटर 1000 नैनोमीटर
  • 1 मिलीमीटर 1000 माइक्रोमीटर
  • 1 सेंटीमीटर 10 मिलीमीटर
  • 1 मीटर 100 सेंटीमीटर
  • 1 डेकामीटर 10 मीटर
  • 1 हेक्टोमीटर 10 डेका मीटर
  • 1 किलोमीटर 10 हेक्टोमीटर
  • 1 मेगा मीटर 1000 किलोमीटर
  • 1 नॉटिकल मील 1852 मीटर मात्रा

लंबाई की ब्रिटिश मापें

  • 12 लाइन = 1 इंच
  • 12 इंच = 1 फुट
  • 3 फुट = 1 गज
  • 220 गज = 1 फर्लांग
  • 8 फर्लांग = 1,760 गज = 1 मील
  • 6 फुट = 1 फैदम
  • 5 1/2 गज = 1 पोल
  • 4 पोल = 1 चेन
  • 10 चेन = 1 फर्लांग
  • 3 मील = 1 लीग
  • 1.15 मील = 1 समुद्री या भौगोलिक मील।

मात्रा मापने की इकाइयां Volume Measuring Units

  • 1 सेंटीलीटर 10 मिलीलीटर
  • 1 डेसी लीटर 10 सेंटीलीटर
  • 1 लीटर 10 डेसीलीटर
  • 1 डेका लीटर 10 डेसीलीटर
  • 1 हेक्टोलीटर 10 डेका लीटर
  • 1 किलो लीटर 10 हेक्टोलीटर क्षेत्र

क्षेत्र मापने की इकाइयां Area Measuring Units

  • 1 वर्ग फुट 144 वर्ग इंच
  • 1 वर्ग यार्ड 9 वर्ग फीट
  • 1 एकड़ 4840 वर्ग गज
  • 1 वर्गमील 640 एकड़

क्षेत्रफल मापने की इकाइयां Area Measuring Units

  • 1 वर्ग सेंटीमीटर 100 वर्ग मिलीमीटर
  • 1 वर्ग डेसीमीटर 100 वर्ग सेंटीमीटर
  • 1 वर्ग मीटर 100 वर्ग डेसीमीटर
  • 1 एकड़ 100 वर्ग मीटर
  • 1 हेक्टेयर 2.471 एकड़
  • 1 वर्ग किलोमीटर 1000 हेक्टेयर

भार मापने की इकाइयां Load Measuring Units

  • 1 ग्राम 1000 मिलीग्राम
  • 1 डेकाग्राम 10 ग्राम
  • 1 हेक्टोग्राम 10 डेकाग्राम
  • 1 किलोग्राम 10 हेक्टोग्राम
  • 1 क्विंटल 100 किलोग्राम
  • 1 टन 1000 किलोग्राम

दूरी मापने की इकाइयां Distance Measuring Units

  • 1 फीट 12 इंच
  • 1 मील 1760 यार्ड
  • 1 फर्लाग 10 चेन
  • 1 यार्ड (गज) 3 फीट
  • 1 मील 8 फर्लाग
  • नॉटिकल/समुद्री दूरी
  • 1 फैदम 6 फीट
  • 1 केबुल लेंथ 100 फैदम
  • 1 नॉटिकल मील 6080 फीट

Related posts:

  1. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 5) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  2. छत्तीसगढ की विशेष पिछड़ी जनजातियाँ – Special Most Backward Tribes of Chhattisgarh
  3. मानव रक्त समूह की संरचना, प्रकार एवं कार्य – Human Blood Groups & Functions In Hindi
  4. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 4) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  5. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 1) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  6. ऑनलाइन शिक्षा पर निबंध – Essay On Online Education In Hindi
  7. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 11) | भारतीय संविधान के तहत भाग 12 | Indian Constitution Part and Article
  8. विटामिन सामान्य ज्ञान – Vitamin General Knowledge in Hindi

Filed Under: General

Copyright © 2023