
छत्तीसगढ़ राज्य खनिज सम्पन्न राज्य है। छत्तीसगढ़ में विविध प्रकार के खनिज पाये जाते है जिसमें सर्वाधिक बस्तर जिले में पाया जाता है। छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 28 प्रकार के खनिज अनुमानित है जिसमे से 20 प्रकार के खनिज का खनन किया जा चुका है।
खनिज एवं अयस्क में अंतर Difference between minerals and ores
खनिज Mineral
खनिज धातुओं के वे यौगिक जिसमें धातु की मात्रा बहुत कम होती है तथा पृथ्वी के अंदर मिट्टी व अन्य अशुद्धियों के साथ पाये जाते है खनिज कहलाते है।
अयस्क Ore
अयस्क धातुओं के वे यौगिक जिसमे धातु की पर्याप्त मात्रा होती है, अयस्क कहलाते है।
छत्तीसगढ़ में खनिज की स्थिति Mineral status in Chhattisgarh
- देश के कुल खनिज का छत्तीसगढ़ में उत्पादन – 8.2 प्रतिशत
- राजस्व उत्पादन में राज्य का योगदान – 8.2 प्रतिशत
- खनिज उत्पादन की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का स्थान – पांचवा
- खनिज भण्डारण की दृष्टि से छत्तीसगढ़ का स्थान – तीसरा
1. कोयला Coal

कोयला भंडारण 17.45% उत्पादन 20.43% स्थान प्रथमछत्तीसगढ़ के उत्तरी क्षेत्र गोंड़वाना क्रम के चट्टानों में पायी जाती है।कोयले को छत्तीसगढ़ में काला हीरा की संज्ञा दी गयी है।छत्तीसगढ़ राज्य में बिटुमिनस प्रकार का कोयला मिलता है।प्रदेश के खनिज राजस्व आय में कोयला की सर्वाधिक योगदान होती है।कोयला छत्तीसगढ़ राज्य का सर्वाधिक मूल्य वाला खनिज है उसके बाद लोहा है।
2. लौह अयस्क Iron ore

- लौह अयस्क भंडारण 19.59% उत्पादन 15.77% स्थान द्वितीय
- राज्य के दक्षिण भाग में धारवाड़ क्रम के चट्टानों से प्राप्त किया जाता है।
- छत्तीसगढ़ में लोहा मुख्यतः हेमेटाइट प्रकार का है।
- प्रदेश के खनिज राजस्व में लोहा की द्वितीयक भूमिका होती है।
- भारत में सबसे बड़ी मशीकृत लौह अयस्क का खान बैलाडीला (दंतेवाड़ा) में स्थित है।
- लोहा द्वितीयक मूल्य की धातु है।
3. चुना पत्थर Select stone

- चुनापत्थर भंडारण 5.15% उत्पादन 9.07% स्थान सातवाँ
- चूना पत्थर छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में कड़प्पा क्रम की शैल समूह में पायी जाती है।
- चूना पत्थर सीमेंट उद्योग का कच्चा माल है।
- छत्तीसगढ़ में भारत के चूना पत्थर का भण्डारण – 4.84 प्रतिशत (8950 मिलियन टन)
- छ.ग. चूना पत्थर का उत्पादन – 9.07 प्रतिशत
- राज्य का अखिल भारतीय स्तर पर उत्पादन स्थान – सातवाँ
- अखिल भारतीय स्तर पर मूल्य योगदान – 9.06 प्रतिशत
- चूना पत्थर का सर्वाधिक उत्पादन बलौदाबाजार (झिपनकरही) जिले में होता है।
- चुना पत्थर डोलोमाईट खनिज का अयस्क है।
- कडप्पा क्रम अवसादी (Sedimentary Rock) प्रकार का चट्टान है।
- छत्तीसगढ़ में सीमेंट ग्रेड का चूना पत्थर अधिकांशतः छत्तीसगढ़ के मैदान में पाये जाते हैं ।
4. बाक्साइट Bauxite

- बाक्साइट भंडारण 4.50% उत्पादन 7.08% स्थान पांचवा
- छत्तीसगढ़ में बाक्साइट पाठ प्रदेशों के दक्कन ट्रैक या खेदार की चट्टानों में पायी जाती है।
- बाक्साइट एल्युमिनियम का प्रमुख अयस्क है, जो मैनपाट क्षेत्र में पाया जाता है।
- अखिल भारतीय स्तर पर भण्डारण – 4.5 प्रतिशत
- अखिल भारतीय स्तर पर उत्पादन – 7.04 प्रतिशत
- अखिल भारतीय स्तर पर उत्पादन में स्थान – पाँचवा
5. टिन Tin

- टिन अयस्क भंडारण 37.69% उत्पादन 100% स्थान प्रथम
- टिन एक सामरिक महत्व का खनिज है जो कैसेटेराइट नामक चट्टानों से प्राप्त होता है।
- टिन के उत्पादन एवं भंडारण में छत्तीसगढ़ का सम्पूर्ण भारत में पहला स्थान है।
- भारत मे एकमात्र टिन उत्पादक राज्य छत्तीसगढ़ है।
- छत्तीसगढ़ में टिन के उत्पादन एवं भंडारण में प्रथम स्थान पर दंतेवाड़ा है।
6. डोलोमाइट Dolomite

- डोलोमाइट भंडारण 11.24% उत्पादन 39.3% स्थान प्रथम
- डोलोमाइट कड़प्पा शैल समूह से प्राप्त होता है।
- यह मैग्नेशियम एवं कैल्शियम का अयस्क है।
- अखिल भारतीय स्तर पर छत्तीसगढ़ का डोलोमाइट उत्पादन में प्रथम स्थान है।
- छत्तीसगढ़ में सर्वाधिक डोलोमाइट भंडारण हिर्री माइन्स (बिलासपुर) में स्थित है।
7. हीरा Diamond

- छत्तीसगढ़ में हीरा मातृशिला किम्बरलाईट की चट्टानों से प्राप्त होता है।
- हीरा कॉर्बन का अपरूप (Meta marphosise) है जो कि पूर्ण आंतरिक परावर्तन के सिद्धांत पर कार्य करती है।
- छत्तीसगढ़ राज्य में हीरा मुख्यतः गरियाबंद जिले से प्राप्त होता है।
- बस्तर जिले के तोकापाल क्षेत्र में पाया जाता है।
8. सोना gold
देश में सोने की खान की पहली नीलामी छत्तीसगढ़ में की गई थी, पहली नीलामी बलौदाबाजार के सोना खदान के बाघमारा की हुई।छत्तीसगढ़ राज्य के तीन नदियों – ईब, अजोर एवं शबरी नदी के बालू में सोने के कण पाये जाते है।
9. अलेक्जेंड्राइड Alexandride

- यह खनिज रूस के साइबेरिया क्षेत्र के अतिरिक्त भारत में केवल छत्तीसगढ़ में पाया जाता है।
- अलेक्सजेंड्राइड छत्तीसगढ़ में गरीबों का अभिशापित रत्न कहलाता है।
10. कोरण्डम Corundum

- बीजापुर में भोपालपट्टनम, कुचनूर, धंगोल, उसूर क्षेत्र में पाया जाता है।
- कोरण्डम कटिंग एवं पॉलिसिंग सयंत्र बस्तर में स्थापित किया गया है।
- कोरण्डम दूसरा सबसे कठोर धातु है।
- कोरण्डम से एल्युमिनियम भी प्राप्त किया जाता है।
11. यूरेनियम Uranium

- यूरेनियम छत्तीसगढ़ में भण्डारीटोला (राजनांदगांव) प्रतापपुर (सूरजपुर) रायगढ़ उपरोक्त जिलों से प्राप्त किया जाता है।
12. ग्रेफाइट Graphite

- ग्रेफाइट कार्बन का एक रूप है।
- यह बस्तर जिले के केरलापाल क्षेत्र में पाया जाता है।
13. अभ्रक Asbestos

- अभ्रक विद्युत क्षेत्र में वायर कटिंग टिन में प्रयोग किया जाता है।
- राज्य में यह बस्तर एवं सुकमा जिले में पाया जाता है।
14. गार्नेट Garnet

- गारनेट गरियाबंद के लाटपारा, गोहेकला, धुमाकोट में पाया जाता है।
15. फ्लोराइड Fluoride

- यह महासमुन्द के सरायपाली विकासखण्ड चुरकुटा, कुकुरमुत्ता, मकारमुडा और घाटकछार क्षेत्र
- एवं राजनांदगांव के चाँदीडोंगरी में पाया जाता है।
16. क्वार्ट्जाइट Quartzite

- राजनांदगांव जिले के अमलीडीह, बोरातलाब क्षेत्र में पाया जाता है।
- क्वार्ट्जाइट दंतेवाड़ा, दुर्ग, रायगढ़ जिलों से भी प्राप्त किया जाता है।