• Skip to main content

All General Knowledge

सामान्य ज्ञान

Nobel Prize Winner’s 2021 Whit PDF File नोबेल पुरस्कार विजेता 2021 लिस्ट PDF File

by staff

नोबेल पुरस्कार का प्रारम्भिक इतिहास

  • नोबेल फाउंडेशन द्वारा स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में वर्ष 1901 में शुरू किया गया यह शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र के क्षेत्र में विश्व का सर्वोच्च पुरस्कार है।
  • रॉयल स्वीडिश अकैडमी ऑफ साइंसेज भौतिकी या फिजिक्स , केमिस्ट्री और अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार विजेताओं का चयन करती है, जबकि कैरोलिन इंस्टीट्यूट, स्टॉकहोम, स्वीडन में नोबेल असेंबली मेडिसिन के क्षेत्र में विजेताओं के नाम की घोषणा करती है।
  • साहित्य के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार स्वीडिश एकेडमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा दिया जाता है और शांति का नोबेल पुरस्कार नॉर्वे की संसद द्वारा चुनी गई समिति देती है. इस पुरस्कार के रूप में प्रशस्ति-पत्र के साथ 10 लाख डालर की राशि प्रदान की जाती है।

नोबेल पुरस्कार विजेता लिस्ट 2021

Nobel Prize 2021

  • नॉर्वे स्थित नोबेल कमेटी ने इस साल के सभी नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize 2021) के विजेताओं के नामों की घोषणा कर दी है । 
  • साल 2021 के अर्थशास्त्र, शांति पुरस्‍कार, साहित्य, रसायन विज्ञान, भौतिकी, मेडिसिन क्षेत्र के नोबेल पुरस्कारों के सभी विजेताओं की घोषणा की गई है । नोबेल पुरस्कार 2021 के विजेताओं के नाम की घोषणा रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज के सेक्रेटरी जनरल गोरान हैनसन द्वारा की गई । 
  • आपको बता दें कि नोबेल पुरस्कार दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों (Worlds most Prestigious Award) में शुमार है । इसका सबसे प्रमुख कारण है दुनिया भर से इसके विजेताओं का चयन किया जाना है।
  • Nobel Prize कई मायनों में खास है जिसमे सम्मान, इसमें मिलने वाली राशि और दुनिया भर में प्रसिद्धि होना जैसे अहम पहलू शामिल है। 
  • हम आपको वर्ष 2021 के नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize 2021) के सभी विजेताओं के साथ अन्य महत्वपूर्ण जानकारी भी दे रहे है, जो परीक्षा के लिहाज से बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि हमने देखा कि परीक्षाओं में नोबेल पुरस्कार से संबंधित प्रश्न अक्सर पूछे जाते है।

2021 का आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकरता

  • रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज ने “श्रम अर्थशास्त्र में उनके अनुभवजन्य योगदान के लिए” डेविड कार्ड (David Card) (कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय, बर्कले, यूएसए) को आधे के साथ आर्थिक विज्ञान में सेवरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार (Sveriges Riksbank Prize) देने का फैसला किया है। 
  • अन्य आधा संयुक्त रूप से जोशुआ एंग्रिस्ट (Joshua Angrist) (मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, कैम्ब्रिज, यूएसए) और गुइडो इम्बेन्स (Guido Imbens) (स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यूएसए) को “कारण संबंधों के विश्लेषण में उनके पद्धतिगत योगदान के लिए” देने का फैसला किया है।
Nobel Economics Prize 2021 2021 का आर्थिक विज्ञान में नोबेल पुरस्कार प्राप्तकरता

2021 शांति नोबेल पुरस्‍कार प्राप्तकर्ता

Nobel Peace Prize 2021:- साल 2021 का नोबेल शांति पुरस्‍कार सयुक्त रूप से दो लोगो को दिया गया है।

  • 1) मारिया रेस्‍सा (Maria Ressa) 
  • 2) दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov) 
Nobel Peace Prize 2021 2021 शांति नोबेल पुरस्‍कार प्राप्तकर्ता

नॉर्वे स्थित नोबेल कमेटी द्वारा इसका ऐलान किया गया है. कमेटी ने बताया है कि दोनों को अभिव्‍यक्ति की आजादी (Freedom of Expression) की सुरक्षा करने के लिए इस वर्ष के शांति पुरस्‍कार से सम्‍मानित करने का फैसला किया गया है, जो लोकतंत्र और स्थायी शांति के लिए एक पूर्व शर्त है”।

2021 साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता

Nobel Literature Prize 2021: साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2021 में ज़ांज़ीबार (Zanzibar) में पैदा हुए और इंग्लैंड में सक्रिय अब्दुलरज़क गुरनाह (Abdulrazak Gurnah) 

को “उपनिवेशवाद के प्रभावों और संस्कृतियों और महाद्वीपों के बीच की शरणार्थियों के भाग्य का निर्धारण करने के लिए अपनी अडिग और करुणामय लेखनी

 के लिए” प्रदान किया गया है। साहित्य का नोबेल पुरस्कार स्वीडिश अकादमी, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।

Nobel Prize in Literature 2021 2021 साहित्य का नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता

2021 रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता

Nobel Chemistry Prize 2021: इस वर्ष रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार 2021 (Nobel Prize in Chemistry 2021) संयुक्त रूप से दो लोगो को दिया गया है।

  • 1) बेंजामिन लिस्ट (Benjamin List) 
  • 2) डेविड डब्ल्यू.सी. मैकमिलन (David W.C. MacMillan) 
Nobel Prize 2021 in Chemistry 2021 रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता

को “असममित ऑर्गेनोकैटलिसिस के विकास के लिए (for the development of asymmetric organocatalysis)”प्रदान किया गया है। इसने फार्मास्युटिकल अनुसंधान पर बहुत प्रभाव डाला है और रसायन विज्ञान को हरित बना दिया है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने मॉलिक्यूलर कंस्ट्रक्शन के लिए एक सटीक और नया उपकरण विकसित किया है। इस उपकरण का फार्मास्युटिकल रिसर्च पर बहुत बड़ा प्रभाव पड़ा है। केमिस्ट्री में नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज, स्टॉकहोम, स्वीडन द्वारा प्रदान किया जाता है।

2021 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता 

Nobel Physics Prize 2021: साल 2021 का भौतिकी (Physics) नोबेल पुरस्कार, सयुक्त रूप से तीन लोगो को दिया गया है।

  • 1) सिउकुरो मानाबे (Syukuro Manabe), 
  • 2) क्लाउस हैसलमैन (Klaus Hasselmann) 
  • 3) जिओर्गिओ पारिसी (Giorgio Parisi) 
Nobel Prize 2021 in Physics 2021 भौतिकी का नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता

को संयुक्त रूप से जटिल भौतिक प्रणालियों की हमारी समझ में अभूतपूर्व योगदान के लिए प्रदान किया गया हैं। 

भौतिकी का नोबेल पुरस्कार रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज (Royal Swedish Academy of Sciences) द्वारा प्रदान किया जाता है।

2021 मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता

Nobel Medicine Prize 2021: मेडिसिन के क्षेत्र में साल 2021 का नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize in Physiology or Medicine 2021) सयुक्त रूप से दो लोगो को दिया गया है।

  • 1) डेविड जूलियस (David Julius) 
  • 2) अर्डेम पटपौटियन (Ardem Patapoutian) 
Nobel Prize 2021 in Physiology or Medicine  2021 मेडिसिन क्षेत्र का नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता

को “तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की उनकी खोजों के लिए” संयुक्त रूप से प्रदान किया गया है।इन सफल खोजों ने गहन शोध गतिविधियों को शुरू किया जिससे हमारी समझ में तेजी से वृद्धि हुई कि हमारा तंत्रिका तंत्र गर्मी, ठंड और यांत्रिक उत्तेजनाओं को कैसे महसूस करता है।

PDF File डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे

Related posts:

  1. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 5) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  2. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 4) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  3. छत्तीसगढ की विशेष पिछड़ी जनजातियाँ – Special Most Backward Tribes of Chhattisgarh
  4. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 1) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article
  5. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 11) | भारतीय संविधान के तहत भाग 12 | Indian Constitution Part and Article
  6. भारत के प्रमुख संविधान संशोधन
  7. भारत के संविधान का इतिहास – History of Indian Constitution in Hindi
  8. भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 3) | भारतीय संविधान की संरचना | Indian Constitution Part and Article

Filed Under: General

Copyright © 2023