
रेलवे परीक्षा सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तर
- भारत का राष्ट्रीय पशु कौनसा है ? बाघ
- भारत का राष्ट्रीय पक्षी कौनसा है ? मोर
- भारत का राष्ट्रीय जलीय जीव कौनसा है ? गंगा डॉलफिन
- भारत का राष्ट्रीय फल कौनसा है ? आम
- भारत का राष्ट्रीय फूल कौनसा है ? कमल
- भारत का राष्ट्रीय पेड़ कौनसा है ? बरगद
- भारत का राष्ट्रीय खेल कौनसा है ? हॉकी
- भारत के राष्ट्रीय झंडे की लम्बाई और चौड़ाई में अनुपात कितना होता है ? 3:2
- भारत का राष्ट्रगान किसने लिखा ? रवीन्द्रनाथ टैगोर
- भारत का राष्ट्रगीत कौनसा है ? वंदेमातरम्
- भारत का राष्ट्रगीत किसने लिखा है ? बंकिमचन्द्र चटर्जी
- महात्मा गाँधी को राष्ट्रपिता सबसे पहले किसने कहा ? नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने
- हमारा राष्ट्रीय पंचांग कौनसा है ? शक संवत्
- राष्ट्रगान गाने की अवधि कितनी है ? 52 सेकंड
- भगवान महाबीर जैन धर्म के कौनसे तीर्थंकर थे ? 24वें
- भारत की पहली महिला राष्ट्रपति कौन है ? प्रतिभा पाटिल
- कटक किस नदी पर बसा है ? महानदी
- बाइनरी भाषा में कितने अक्षर होते हैं ? 2
- LAN का विस्तार क्या होगा ? Local Area Network
- गौतम बुद्ध की मृत्यु कहाँ हुई थी ? कुशीनगर में
- गोवा पुर्तगाली शासन से कब आजाद हुआ ? 1961
- बक्सर का युद्ध कब हुआ जिसके परिणामस्वरूप अंग्रेजों का बंगाल, बिहार और ओड़िसा पर अधिकार हो गया था ? 1764 में
- सिख इतिहास में लंगर प्रथा किसने शुरू की ? गुरु अंगद देव
- सबसे प्राचीन वेद कौनसा है ? ऋग्वेद
- किस सुल्तान ने अपनी राजधानी दिल्ली से दौलताबाद स्थानान्तरित की ? मोहम्मद बिन तुगलक
- प्रथम पंचवर्षीय योजना कब प्रारंभ हुई ? 1951 में
- चीनी यात्री ह्वेनसांग ने किस विश्वविद्यालय में अध्ययन किया ? नालन्दा
- कौनसा रक्त समूह सर्वदाता कहलाता है ? ओ (O)
- मनुष्य के शरीर में कितनी हड्डियाँ होती है ? 206 Quiz Questions
- सूर्य के प्रकाश से कौनसा विटामिन प्राप्त होता है ? विटामिन D
- मादा एनाफ्लीज मच्छर के काटने से कौनसा रोग होता है ? मलेरिया
- टेलीफोन का आविष्कार किसने किया था ? अलेक्जेंडर ग्राहम बेल
- भारत में सशस्त्र बलों का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है ? राष्ट्रपति
- रतौंधी किस विटामिन की कमी से होती है ? विटामिन A
- पोंगल किस राज्य का त्योहार है ? तमिलनाडु
- गिद्धा और भंगड़ा किस राज्य के लोक नृत्य हैं ? पंजाब
- टेलीविजन का आविष्कार किसने किया ? जॉन लोगी बेयर्ड
- भारत की पहली महिला शासिका कौन थी ? रजिया सुल्तान
- मछली किसकी सहायता से सांस लेती है ? गलफड़ों
- ‘इंकलाब जिंदाबाद’ का नारा किसने दिया ? भगत सिंह ने
- जलियांवाला बाग हत्याकांड कब व कहाँ हुआ ? 1919 ई. अमृतसर
- 1939 ई. में कांग्रेस छोड़ने के बाद सुभाषचंद्र बोस ने किस दल की स्थापना की ? फॉरवर्ड ब्लॉक
- ‘पंजाब केसरी’ किसे कहा जाता है ? लाला लाजपत राय
- सांडर्स की हत्या किसने की थी ? भगत सिंह
- गीता रहस्य’ पुस्तक किसने लिखी ? बाल गंगाधर तिलक
- राज्यसभा के कितने सदस्यों का चुनाव हर 2 वर्ष बाद होता है ? एक-तिहाई
- अमेरिकी राष्ट्रपति का कार्यकाल कितने वर्ष होता है ? चार वर्ष
- अयोध्या किस नदी के किनारे है ? सरयू
- जयपुर की स्थापना किसने की थी ? आमेर के राजा सवाई जयसिंह ने
- भारतीय संविधान में पहला संशोधन कब किया गया ? 1951 में
- पानी का घनत्व अधिकतम किस तापमान पर होता है? 4°C पर
- पराश्रव्य तरंगों की आवृत्ति कितनी होती है? 20,000 हर्ट्ज से अधिक
- मनुष्य का वैज्ञानिक नाम क्या है ? होमो सेपियन्स
- ब्रिटिश संसद के लिए चुने जाने वाले पहले भारतीय कौन थे ? दादा भाई नैरोजी
- भारत के किस राज्य में चावल का सबसे अधिक उत्पादन होता है ? पश्चिमी बंगाल
- भारत में ब्रह्मा जी का एकमात्र मंदिर कहाँ है ? पुष्कर (राजस्थान)
- पागल कुत्ते के काटने से कौनसा रोग होता है ? रैबीज या हाइड्रोफोबिया
- रेडियोऐक्टिवता की खोज किसने की थी? हेनरी बेकरल ने
- पेस मेकर का सम्बन्ध शरीर के किस अंग से है? हृदय
- मानव शरीर की किस ग्रन्थि को ‘मास्टर ग्रन्थि’ कहा जाता है? पियूष ग्रंथि
- कार्बन का सर्वाधिक शुद्ध रूप कौनसा है? हीरा
- एक्स-रे का आविष्कार किसने किया था? रांटजन
- किस धातु का प्रयोग मानव द्वारा सबसे पहले किया गया? तांबा
- संविधान सभा की प्रारूप समिति के अध्यक्ष कौन थे ? डॉ. भीमराव अंबेडकर
- विश्व ‘रेडक्रास दिवस किस तारीख को मनाया जाता है? 8 मई
- ‘सूर्योदय का देश के नाम से कौनसा देश प्रसिद्ध है? जापान
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? 8 मार्च
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत में सबसे छोटा राज्य कौन–सा है? गोवा
- ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्योहार है ? केरल
- दिल्ली भारत की राजधानी कब बनी ? 1911
- सबसे चमकीला ग्रह कौनसा है ? शुक्र
- अंतरिक्ष यात्री को बाह्य आकाश कैसा दिखायी पड़ता है? काला
- दूरबीन का आविष्कार किसने किया था? गैलिलियो ने
- दिल्ली स्थित महात्मा गाँधी की समाधि का क्या नाम है ? राजघाट
- भारतीय मरूस्थल का क्या नाम है ? थार
- काजीरंगा राष्ट्रीय अभयारण्य किस राज्य में है ? आसाम
- पृथ्वी अपनी धुरी पर किस दिशा में घूमती है ? पश्चिम से पूर्व
- उज्जैन किस नदी के किनारे बसा है? शिप्रा
- निम्न में से कौन-सी धातु बिजली की सबसे अधिक सुचालक है? चांदी
- ‘गोबर गैस’ में मुख्य रूप से क्या पाया जाता है ? मीथेन
- “स्वतन्त्रता मेरे जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” किसने कहा था? लोकमान्य तिलक
- राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है? छह वर्ष
- सन 2020 में ओलंपिक खेल कहाँ होंगे ? टोकियो (जापान)
- सन 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल का संबंध किस खेल से है? बेडमिन्टन
- भारत ने ओलंपिक खेलों में पहली बार किस वर्ष भाग लिया था ? सन 1900
- ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है ? कर्णम मल्लेश्वरी
- Back to the Vedas (वेदों की ऑर लौटो) नारा किसने दिया था ? महर्षि दयानंद
- तंजौर का वृहदेश्वर मंदिर किसने बनवाया था ? राजराजा प्रथम चोल ने
- मुगल सम्राट अकबर का जन्म कहाँ हुआ था ? अमरकोट के दुर्ग में
- वर्ष 2014 का फुटबॉल विश्वकप किस देश में आयोजित होगा ? ब्राज़ील
- क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है ? वैटिकन सिटी
- स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है ? भूमध्यसागर और लाल सागर
- पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है ? प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर
- भारत के संघीय क्षेत्र ‘दादरा और नगर हवेली’ की राजधानी कौनसी है ? सिल्वासा
- क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है ? राजस्थान
- पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है ? 22 अप्रैल
- फूलों की घाटी किस राज्य में है ? उत्तराखंड में
- योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है ? प्रधानमंत्री
- आईने अकबरी का लेखक कोन था ? अबुल फजल
- होपमेन कप किस खेल से सम्बंधित है ? टेनिस
- देशबंधु के नाम से कोन जाने जाते है ? चितरंजन दास
- किस नदी को ‘बिहार का शोक’ कहा जाता है? कोसी
- भारत की सर्वाधिक बड़ी जनजाति कौनसी है ? गोंड
- ‘शहीद-ए-आजम’ के नाम से कौन जाने जाते हैं? भगत सिंह
- लोधी वंश का संस्थापक कौन था ? बहलोल लोधी
- रेगुलेटिंग एक्ट कब लागु हुआ ? 1773 में
- भारत में कुल कितने उच्च न्यायालय हैं? 24
- प्रथम लोकसभा का अध्यक्ष कौन था? जी. वी. मावलंकर
- मिड डे मील योजना किस वर्ष शुरु हुई ? 1995 में
- राज्यसभा का पदेन सभापति कौन होता है ? उपराष्ट्रपति
- इंडियन मिलेट्री अकादमी कहाँ स्थित है ? देहरादून
- वर्ष 2011 में नवनिर्मित राष्ट्र दक्षिणी सूडान की राजधानी कौनसी है ? जूबा
- किस संविधान संशोधन को ‘मिनी काँन्स्टीट्यूशन’ कहते है ? 42वे
- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष कौन थी? ऐनी बेसेन्ट
- पशुओं में ‘मिल्क फीवर’ बीमारी किसकी कमी के कारण होती है ? कैल्शियम
- मानव शरीर के किस अंग द्वारा यूरिया को रक्त से फ़िल्टर किया जाता है ? गुर्दे
- किस एकमात्र भारतीय को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार मिला है ? प्रो. अमृत्य सेन
- भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्ला खाँ किस वाद्य यन्त्र के वादन में विख्यात रहे हैं ? शहनाई
- भारत के अन्तिम गवर्नर जनरल कौन थे ? सी.राजगोपालाचारी
- ब्लडप्रेशर मापने के लिए किस यंत्र का प्रयोग किया जाता है ? स्फिग्मोमैनोमीटर
पिछला – Part 6