कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान | Computer General Knowledge | History of computer development

कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान | Computer General Knowledge | History of computer development

कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान
Computer General Knowledge

कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान Computer General Knowledge

कंप्यूटर शब्द की व्युत्पत्ति Etymology of computer word

कंप्यूटर शब्द का प्रथम प्रयोग वर्ष 1613 में अंग्रेज लेखक रिचर्ड ब्रेथवेट की पुस्तक '"द यंग मैन ग्लीनिंग्स"' में पाया गया। मैंने समय के सबसे सही कम्प्यूटरों को और धरा पे जन्मे सर्वोत्तम अंक गणितज्ञ को पढ़ा है। यह उस व्यक्ति के बारे में बताता है जो गणनाएँ (computations) करता था, तभी से यह शब्द 20 वी शताब्दी के मध्य तक इस सन्दर्भ में हूबहू प्रयोग होता आ रहा है। उन्नीसवी शताब्दी के अंत से इस शब्द ने और ज्यादा व्यवहारिक रूप ले लिया, यानी कि वो यन्त्र जो गणनाएँ करता है।

भारत सरकार के वैज्ञानिक तथा तकनीकी शब्दावली आयोग ने 'Computer' के लिए हिन्दी में निम्नलिखित शब्द सुझाए हैं- Computer - कंप्‍यूटर, अभिकलित्र (मशीन), अभिकलक 

कंप्यूटर का इतिहास History of Computer

बीसवीं शताब्दी से पहले के संगणक उपकरण
संगणकों का प्रादुर्भाव प्रथम शताब्दी में होना शुरू हो गया था जिन्हे बाद में मध्यकालीन युग में खगोल शास्त्रीय गणनाओ के लिए इस्तेमाल भी किया गया। यांत्रिक रेखीय संगणकों को द्धितीय विश्व युद्ध के दौरान विशेषीकृत सैन्य कार्यो में उपयोग किया गया। इसी समय के दौरान पहले विद्दुतीय अंकीय परिपथ वाले संगणको का विकास हुआ। प्रारम्भ में वो एक बड़े कमरे के आकार के होते थे और आज के आधुनिक सैकड़ों निजी संगणकों  के बराबर बिजली का उपभोग करते थे।
पहली इलेक्ट्रॉनिक अंकीय संगणक यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका में 1940 और 1945 के बीच विकसित किया गया।

कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान | Computer General Knowledge | History of computer development
गिनतारे Counting

गिनतारे Counting

  • शुरुवात में गिनतारे का उपयोग अंकगणितीय कार्यो के लिए होता था। 
  • जिसे आज हम रोमन गिनतारा कहते है उसका उपयोग 2400 ईसा पूर्व के प्रारम्भ में बेबीलोनिआ में हुआ था।
  • तब से अब तक गड़ना व हिसाब लगाने के लिए कई अन्य गणन् पट्टियो व गोलियो का आविश्कार हो चुका है। 
  • एक मध्ययुगीन युरोपीय गडना घर|गड़ना घर में मेज पर चितकबरे कपडे को रख दिया जाता था और कुछ विशेष नियमो के अनुसार उसपर मोहरों को चलाकर पैसे जोड़ने के लिए एक साधन के तौर पे इस्तेमाल किया जाता था।

एंटीकाईथेरा Antikythera 
Computer General Knowledge | History of computer development | Computer GK | Computer Gk In Hindi | Computer Knowledge In Hindi | Gk Computer | Different types of computers | Use of Computer  | Computing language Combination language Machine language High Level Language | Importance of computer
Antikythera

डेरेक जे. डी-सोला के अनुसार एंटीकाईथेरा प्रक्रिया को शुरुवाती यान्त्रिक अनुरूप अभिकलित्र माना जाता है।इसे खगोलिय स्थितियो की गडना के लिये बनाया गया था। इसे एंटीकाईथेरा के युनानी द्धीप के एंटीकाईथेरा भग्नावशेष में 1901 में खोज गया था।इसे 100 ईसा पूर्व के समय का पाया गया। ऐसा माना जाता है कि एंटीकाईथेरा प्रक्रिया जैसी जटिलता वाले यन्त्र अगले 1000 वर्षो तक मिलने मुश्किल है।

एस्ट्रॉलैब Astrolab
Computer General Knowledge | History of computer development | Computer GK | Computer Gk In Hindi | Computer Knowledge In Hindi | Gk Computer | Different types of computers | Use of Computer  | Computing language Combination language Machine language High Level Language | Importance of computer
Astrolab

प्राचीन और मध्ययुगीन कालों में खगोलीय गणनाओं के निष्पादन के लिए कई एनालॉग कंप्यूटरों का निर्माण किया गया था। इनमें शामिल हैं प्राचीन ग्रीस की एंटिकिथेरा प्रक्रिया और एस्ट्रॉलैब (लगभग 150-100 ईसा पूर्व), जिन्हें आम तौर पर सबसे प्रारंभिक ज्ञात यांत्रिक एनालॉग कंप्यूटर माना जाता है।

खगोलीय घड़ी Astronomical clock

Computer General Knowledge | History of computer development | Computer GK | Computer Gk In Hindi | Computer Knowledge In Hindi | Gk Computer | Different types of computers | Use of Computer  | Computing language Combination language Machine language High Level Language | Importance of computer
Astronomical clock
अल जजारी द्वारा 1206 में आविष्कृत एक खगोलीय घड़ी को सबसे पहला प्रोग्राम योग्य रेखीय संगणक माना जाता है। यह राशि चक्र, सूर्य और चंद्रमा की कक्षाओं को दर्शाती थी, इसमें एक अर्द्ध-चंद्राकार सूचक एक संपूर्ण प्रवेश द्वारा से होकर गुजरती थी जिसके कारण हर घंटे पर स्वचालित द्धार खुल जाते थे और पांच रोबोटिक संगीतकार जो एक पानी के पहिये (वाटर व्हील) से जुड़े कैमशाफ्ट द्वारा संचालित लीवरों द्वारा मारे जाने पर संगीत बजा दिया करते थे। दिन और रात की लंबाई को वर्ष भर में दिन और रात की बदलती लंबाइयों के लिए उपयुक्त बनाने के क्रम में हर दिन फिर से प्रोग्राम किया जा सकता है।

संगणक के विकास का संक्षिप्त इतिहास  History of computer development

  • 1623 ई.: जर्मन गणितज्ञ विल्हेम शीकार्ड ने प्रथम यांत्रिक कैलकुलेटर का विकास किया। यह कैलकुलेटर जोड़ने, घटाने, गुणा व भाग में सक्षम था।
  • 1642 ई.: फ्रांसीसी गणितज्ञ ब्लेज़ पास्कल ने जोड़ने व घटाने वाली मशीन का आविष्कार किया।
  • 1801 ई.: फ्रांसीसी वैज्ञानिक जोसेफ मेरी जैकार्ड ने लूम (करघे) के लिए नई नियंत्रण प्रणाली का प्रदर्शन किया। उन्होंने लूम की प्रोग्रामिंग की, जिससे पेपर कार्डों में छेदों के पैटर्न के द्वारा मशीन को मनमुताबिक वीविंग ऑपरेशन (weaving operation) का आदेश दिया जाना सम्भव हो गया।
  • 1833-71 ई.: ब्रिटिश गणितज्ञ और वैज्ञानिक चार्ल्स बैबेज ने जैकार्ड पंच-कार्ड प्रणाली का प्रयोग करते हुए 'एनालिटिकल इंजन' का निर्माण किया। इसे वर्तमान कम्प्यूटरों का अग्रदूत माना जा सकता है। बैबेज की सोच अपने काल के काफी आगे की थी और उनके आविष्कार को अधिक महत्व नहीं दिया गया।
  • 1889 ई.: अमेरिकी इंजीनियर हरमन हॉलेरिथ ने 'इलेक्ट्रो मैकेनिकल पंच कार्ड टेबुलेटिंग सिस्टम' को पेटेंट कराया जिससे सांख्यिकी आँकड़े की भारी मात्रा पर कार्य करना सम्भव हो सका। इस मशीन का प्रयोग अमेरिकी जनगणना में किया गया।
  • 1941 ई.: जर्मन इंजीनियर कोनार्डसे ने प्रथम पूर्णतया क्रियात्मक डिजिटल कम्प्यूटर Z3 का आविष्कार किया जिसे प्रोग्राम द्वारा नियंत्रित किया जा सकता था। Z3 इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर नहीं था। यह विद्युतीय स्विचों पर आधारित था जिन्हें रिले कहा जाता था।
  • 1942 ई.: आइओवा स्टेट कॉलेज के भौतिकविद जॉन विंसेंट अटानासॉफ और उनके सहयोगी क्लिफोर्ड बेरी ने प्रथम पूर्णतया इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर के कार्यात्मक मॉडल का निर्माण किया जिसमें वैक्यूम ट्यूबों का प्रयोग किया गया था। इसमें रिले की अपेक्षा तेजी से काम किया जा सकता था। यह प्रारंभिक कम्प्यूटर प्रोग्रामेबल नहीं था।
  • 1944 ई.: आईबीएम और हार्वर्ड यूनीवॢसटी के प्रोफेसर हॉवर्ड आइकेन ने प्रथम लार्ज स्केल ऑटोमेटिक डिजीटल कम्प्यूटर 'मार्क-1' का निर्माण किया। यह रिले आधारित मशीन 55 फीट लम्बी व 8 फीट ऊँची थी।
  • 1943 ई.: ब्रिटिश वैज्ञानिकों ने द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन कोडों को तोडऩे के लिए इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटर 'कोलोसस' का निर्माण किया।
  • 1946 ई.: अमेरिकी सेना के लिए पेनसिल्वेनिया विश्वविद्यालय में भौतिकविद् जॉन माउचली और इंजीनियर जे. प्रेस्पर इकेर्ट ने 'इलेक्ट्रॉनिक न्यूमेरिकल इंटीग्रेटेड एंड कम्प्यूटर - इनिएक' (ENIAC) का निर्माण किया। इस कमरे के आकार वाले 30 टन कम्प्यूटर में लगभग 18,000 वैक्यूम ट्यूब लगे थे। इनिएक की प्रोग्रामिंग अलग-अलग कार्य करने के लिए की जा सकती थी।
  • 1951 ई.: इकेर्ट और माउचली ने प्रथम कॉमर्शियल कम्प्यूटर 'यूनिवेक' (UNIVAC) का निर्माण किया (सं.रा. अमेरिका)।
  • 1969-71 ई.: बेल लेबोरेटरी में 'यूनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम' का विकास किया गया।
  • 1971 ई.: इंटेल ने प्रथम कॉमॢशयल माइक्रोप्रोसेसर '4004' का विकास किया। माइक्रोप्रोसेसर चिप पर सम्पूर्ण कम्प्यूटर प्रोग्रामिंग यूनिट होती है।
  • 1975 ई.: व्यावसायिक रूप से प्रथम सफल पर्सनल कम्प्यूटर 'MITS Altair 8800' को बाजार में उतारा गया। यह किट फार्म में था जिसमें की-बोर्ड व वीडियो डिस्प्ले नहीं थे।
  • 1976 ई.: पर्सनल कम्प्यूटरों के लिए प्रथम वर्ड प्रोग्रामिंग प्रोग्राम 'इलेक्ट्रिक पेंसिल' का निर्माण।
  • 1977 ई.: एप्पल ने 'एप्पल-II' को बाजार में उतारा, जिससे रंगीन टेक्स्ट और ग्राफिक्स का प्रदर्शन संभव हो गया।
  • 1981 ई.: आई बी एम ने अपना पर्सनल कम्प्यूटर बाजार में उतारा जिसमें माइक्रोसॉप्ट के DOS (डिस्क ऑपरेटिंग सिस्टम) का प्रयोग किया गया था।
  • 1984 ई.: एप्पल ने प्रथम मैकिंटोश बाजार में उतारा। यह प्रथम कम्प्यूटर था जिसमें GUI (ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस) और माउस की सुविधा उपलब्ध थी।
  • 1990 ई.: माइक्रोसॉफ्ट ने अपने ग्राफिकल यूज़र इंटरफेस का प्रथम वजऱ्न 'विंडोज़ 3.0' बाजार में उतारा।
  • 1991 ई.: हेलसिंकी यूनीवर्सिटी के विद्यार्थी लाइनस टोरवाल्ड्स ने पर्सनल कम्प्यूटर के लिए 'लाइनेक्स' का आविष्कार किया।
  • 1996 ई.: हाथ में पकड़ने योग्य कम्प्यूटर 'पाम पाइलट' को बाजार में उतारा गया।
  • 2001 ई.: एप्पल ने मैकिंटोश के लिए यूनिक्स आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम 'Mac OS X' को बाजार में उतारा।
  • 2002 ई.: कम्प्यूटर इंडस्ट्री रिसर्च फर्म गार्टनेर डेटा क्वेस्ट के अनुसार 1975 से वर्तमान तक मैन्यूफैक्चर्ड कम्प्यूटरों की संख्या 1 अरब पहुँची।
  • 2005 ई.: एप्पल ने घोषणा की कि वह 2006 से अपने मैकिंटोश कम्प्यूटरों में इंटेल माइक्रोप्रोसेसरों का प्रयोग आरंभ कर देगा।

विभिन्न प्रकार के कम्प्यूटर Different types of computers

Computer General Knowledge | History of computer development | Computer GK | Computer Gk In Hindi | Computer Knowledge In Hindi | Gk Computer | Different types of computers | Use of Computer  | Computing language Combination language Machine language High Level Language | Importance of computer
HP 2116 (1974)

IBM 370 (1972)

IBM PC 5150 (1983)

सर्वर VAX

नासा का कोलम्बिया सुपकम्प्यूटर (2004)
Computer General Knowledge | History of computer development | Computer GK | Computer Gk In Hindi | Computer Knowledge In Hindi | Gk Computer | Different types of computers | Use of Computer  | Computing language Combination language Machine language High Level Language | Importance of computer
Acer Aspire 8920 (2012)

कम्प्यूटर का उपयोग Use of Computer

  • ईमेल
  • सहयोग
  • जानकारी संजोना
  • लेखांकन
  • शब्द संसाधन
  • पुस्तक प्रकाशन
  • सामग्री प्रवंधन
  • वैज्ञानिक अनुसंधान तथा विकास
  • दूरसंचार
  • शिक्षा प्रसार
  • सिमुलेशन (Simulation)
  • संगणक सहाय्यित डिजाइन (Computer Aided Design / CAD)
  • संगणक सहाय्यित डिजाइन एवं ड्राफ्टिंग (Computer Aided Design and Drafting / CADD)

अभिकलन भाषा Computing language

अभिकलित्र जिस भाषा को समझता है उसे द्विआधारी भाषा कहते हैं। वास्तव में यह यंत्र केवल विद्युत धारा के चालू या बंद होने को ही समझता है॥ विद्युत प्रवाह होने एवं रुकने को 0 या 1 के जरिए व्यक्त किया जाता है। इसलिए इसपर कोइ काम करने के लिए इसे इस भाषा में निर्देश या सूचना देना होता है।

यंत्र भाषा Machine language

  • शुरूआती दिनों में अभिकलित्र को सीधे द्विआधारी भाषा में निर्देश या सूचना दी जाती थी। 
  • यंत्र से सीधा संपर्क रहने के कारण इसे यंत्र भाषा (मशीन लैंगुएज) भी कहा जाता था। 
  • इस तरह से निर्देश या सूचना देने की यह प्रक्रिया काफी जटिल थी।

संयोजन भाषा (असेंबली लैंगुएज) Combination language

  • यंत्र भाषा की जटिलता को कम करने के लिए संयोजक (असेंबलर) की सहायता ली गई। 
  • यह ऐसा प्रोग्राम था जो कुछ खास शब्दों को द्विआधआरी संकेतों के समूह में बदल देता था। 
  • इस भाषा में प्रत्एक प्रक्रिया के लिए एक सरल शब्द चुन लिए गए थे। 
  • इससे द्विआधारी संकेत समूह के बजाय केवल संकेत शब्द लिखकर काम हो जाता था 
  • इस संकेतों द्वारा संयोजित तथा संयोजक की सहायता से काम करने वाली भाषा को संयोजन भाषा (असेंबली लैंगुएज) कहा गया।

उच्च स्तरीय भाषाएँ (High Level Language)

  • असेम्बली लेंगवेज के आने से संगणक प्रोग्रामर्स को सुविधा जरूर मिली, किन्तु इसके लिए प्रोग्रामर को संगणक के हार्डवेयर, तथा इसकी कार्य प्रणाली का सम्पूर्ण ज्ञान होना आवश्यक होता था। अतः अब और भी सरल भाषायों का विकास किया गया, जिन्हें उच्च स्तरीय भाषा कहा गया।
  •  इनमे से कुछ प्रमुख आरंभिक भाषाए कोबोल (COBOL), बेसिक (BASIC), सी (C) थी।
  • उच्च स्तरीय भाषायों या हाई लेवल लेंगवेजों को मशीन भाषा में परिवर्तित करने के लिए संकलक (Compiler) और व्याख्याता (Interpreter) की जरूरत पड़ती है।
  • संकलक या कंपाइलर उच्च स्तरीय भाषा में लिखे गए प्रोग्राम को स्थायी रूप से मशीन भाषा में परिवर्तित करता है, जबकि व्याख्याता या इंटरप्रेटर एक एक पंक्ति करके परिवर्तित करता है।

कम्प्यूटर के लाभ और हानि Advantages and disadvantages of computers

कम्प्यूटर से लाभ Advantages of Computer

  • कम्प्यूटर नेटवर्क और संचार ने क्रान्ति ला दी है।
  • यह संचार का सबसे अच्छा माध्यम है।
  • इससे किसी भी संसाधन को साझा करने में आसानी होती है।
  • यह सभी प्रकार के फाइल को साझा करने की बेहतरीन मशीन है।
  • यह एक सस्ता यंत्र है।
  • इससे समय की बचत होती है।
  • इसमें डॉक्यूमेंट रखने के लिए बहुत जगह होती है।
  • इसे बहुत आसानी से समझकर इस पर कार्य किया जा सकता है।

कम्प्यूटर से हानि Disadvantages of Computer

  • गलत तरीके से उपयोग करने पर समय की बर्बादी होती है।
  • इससे शारीरिक गतिविधियों में कमी होती है।
  • रक्त परिसंचरण सही से नहीं हो पता है।
  • ज्यादा भोजन खाना और मोटापा बढ़ना।
  • कमर और सर में दर्द की शिकायत।
  • आँखों या दृष्टि में कमजोरी होना।
  • अनिद्रा की असुविधा होना।
  • अगर आप लैपटॉप को अपने जांघ पर रखकर प्रयोग करते है तो नपुंसक हो सकते है।

कंप्यूटर का महत्व Importance of computer

  • इंटरनेट के इस्तेमाल में यह यंत्र महत्वपूर्ण योगदान देता है।
  • यह गणना करने में काफी शुद्ध परिणाम देता है।
  • व्यापार करने वाले लोगों क लिए समय की बचत करता है।
  • बैंक में लगभग सभी कार्य इसी पर आधारित होते है।
  • उद्योग जगत में मशीनों के सञ्चालन से लेकर उत्पादों के उत्पादन, खरीद-बिक्री इत्यादि सभी कार्य कार्य करता है।
  • चिकित्सा के क्षेत्र में जांच से लेकर सर्जरी तक इसकी वजह से सरल हुए हैं।
  • शिक्षा के क्षेत्र में इसकी भूमिका अहम है।
  • नए नए तकनीक के अविष्कार को इसने लोगों के लिए आसान कर दिया है।
  • अंतरिक्ष अनुसन्धान में इसी से हर प्रकार के कार्य किये जाते है।

➦ नोट - इस पेज पर आगे और भी जानकारियां अपडेट की जायेगी, उपरोक्त जानकारियों के संकलन में पर्याप्त सावधानी रखी गयी है फिर भी किसी प्रकार की त्रुटि अथवा संदेह की स्थिति में स्वयं किताबों में खोजें तथा फ़ीडबैक/कमेंट के माध्यम से हमें भी सूचित करें।

इन्हे भी पढ़े  ➦

➦ भारत का उपराष्ट्रपति | Vice President | India Vice President 
➦ भारत के राष्ट्रपति | राष्ट्रपति का चुनाव | राष्ट्रपति की शक्तियाँ | President of India
➦ भारत के नीति निर्देशक तत्व | Policy Principles of India 
➦ मौलिक अधिकार | Fundamental Rights | Indian Constitution
➦ मूल कर्तव्य | मौलिक कर्तव्य | Fundamental Duties | Fundamental Of India
➦भारतीय संविधान का इतिहास | History of Indian Constitution 
➦भारतीय संविधान का  विस्तृत अध्ययन | Indian Constitution | Indian Constitution In Hindi
➦ भारतीय संविधान के स्रोत Sources of Indian Constitution 
➦ भारत के संविधान संशोधन Constitution of India amendment
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 2) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 3) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 4) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 5) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 6) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 7) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 8) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 9) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 10) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 11) Indian Constitution Part and Article
➦भारतीय संविधान के तहत भाग एवं अनुच्छेद (Part 12) Indian Constitution Part and Article
➦ 
भारत का प्रधानमंत्री | Prime Minister Of India 
➦राज्यपाल | GOVERNOR | ELIGIBILITY Of GOVERNOR | Power Of Governor
➦सौरमंडल के ग्रह | Solar System | Planets |
➦वायुमंडल | Atmosphere | Atmosphere In Hindi |
➦पृथ्वी | पृथ्वी का इतिहास, संरचना | Earth in Hindi |
➦कम्प्यूटर सामान्य ज्ञान | Computer GK | Computer Gk In Hindi
➦रेलवे सामान्य ज्ञान  GK For Railway Group D | One Liner Gk Railway
➦भारत के पड़ोसी देशों के नाम उनकी राजधानी व मुद्रा
➦भारत के पड़ोसी देशों के नाम Names of neighboring countries of India
➦प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि Prime Minister Kisan Samman Nidhi
और नया पुराने